भारत ने पहला डॉक्टर-नेतृत्व वाला AI कंटीन्यूअस हेल्थकेयर इकोसिस्टम लॉन्च किया है. iLive Connect के केंद्र में एक छोटा वायरलेस बायोसेन्सर पैच है जो एक पहनने योग्य रिस्टबैंड के साथ जुड़ा होता है, जो लगातार ज़रूरी शारीरिक मापदंडों को कैप्चर करता है. इसका मकसद अस्पताल से दूर आपके हेल्थ को मॉनिटर करना है.
आम तौर पर यदि आप घर से दूर हों और घर की किसी भी गतिविधि पर नजर रखनी हो तो आप सीसीटीवी लगवाते हैं जिससे कि लाइव अपडेट रख सकें. क्या आपने सोचा है कि ऐसा आपके स्वास्थ्य को लेकर भी संभव है. भारत ने दुनिया का पहला डॉक्टर के नेतृत्व वाला AI कंटीन्यूअस हेल्थकेयर इकोसिस्टम लॉन्च किया है. इसका मकसद अस्पताल से दूर आपके हेल्थ को मॉनिटर करना है.
टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत में इस डिवाइस के बनाने वाले कार्डियोसर्जन डॉ राहुल चंदोला ने बाताया कि इस तरह के डिवाइस से प्रेडिक्टिव मॉनिटरिंग के जरिए बीमारी का जल्दी पता लगाने और हॉस्पिटलाइज़ेशन में काफ़ी कमी लाने में काफी मददगार है.